संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मासूम बच्चें की मौत,पति ने लगाया पत्नी पर छत से नीचे फेंकने का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मासूम बच्चें की मौत,पति ने लगाया पत्नी पर छत से नीचे फेंकने का आरोप
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले में दंपती के आपस में हुए विवाद के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई।
परिजनों ने बच्चे की मां पर उसे छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी वसीम का मामूली बात पर अपनी पत्नी शबाना से विवाद रहता है।
सोमवार को छत से गिरने से वसीम के डेढ़ साल के बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई। बच्चे की दादी व चाचा ने उसकी मां पर बच्चे को नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












