संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। उधर लोगों के अनुसार मृतका के आत्महत्या की भी सम्भावना लग रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी पिटूं की बेटी ज्योति बीए की छात्रा थी। गांव के बीच में रेलवे फाटक पर छात् की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा ने घरेलू कलह के कारण यह कदम उठाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है।












