संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
हापुड़ ।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर-मुगलपुर में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार शुक्रवार की रात काम की तलाश में घर से निकले थे। वह अपनी पत्नी अनीता और तीन बच्चों के साथ गांव में रहते थे। घर न लौटने पर पत्नी अनीता ने रात में ही उनकी तलाश शुरू की। कई जगह खोजने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई।
शनिवार को ग्रामीणों ने हारुन की जमीन में स्थित आम के पेड़ पर शव को लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थाना बाबूगढ़ के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक शराब का आदी था। जिसको लेकर अक्सर पारिवारिक विवाद भी होता था।












