संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,डेढ़ साल पूर्व की थी लव मैरिज, पति पर लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,डेढ़ साल पूर्व की थी लव मैरिज, पति पर लगाया हत्या का आरोप
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। मृतका ने डेढ़ साल पूर्व लव मैरिज की थी। मायकेवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर एनटीपीसी ऊंचा अमीपुर निवासी शिवानी ( 25)
की शादी डेढ़ साल पहले गांव सिखेड़ा निवासी मोनू के साथ प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दंपति का एक 10 महीने का बेटा भी है। शुक्रवार को जब शिवानी कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने देखा कि उसका शव खिड़की पर चुन्नी से लटक रहा है। पति मोनू ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शव को पीएम को भेज दिया गया था।
मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।