HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला हुई लापता, अपहरण की आशंका

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के शिवपुरी निवासी एक महिला नगर पालिका में जाने के दौरान लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आंशका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी के विकास गर्ग ने बताया कि उसकी पत्नी आकांक्षा अग्रवाल जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कराने के लिए घर से नगरपालिका के लिए गई थी। शाम तक न लौटने पर स्वजन को चिंता हुई। फोन करने पर मोबाइल की लोकेशन हापुड़ बाईपास स्थित चोटीवाला रेस्टोरेंट के पास मिल रही है। कई बार काल किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ, घंटी लगातार जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में जांच शुरु कर दी है। जल्द ही महिला को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा।












