ATMS College of Education Menmoms
News

संत रविदास जयंती पर सांसद नेरविदास जी मंदिर पर किया माल्यार्पण

हापुड़। संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चे के तत्वाधान में सांसद ,जिला अध्यक्ष और विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ गढ़ रोड स्थित रविदास जी के मंदिर पर किया माल्या अर्पण
मेरठ हापुर लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आज अनुसूचित मोर्चे के साथ इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी(रैदास) का जन्म काशी में माघ पूर्णिमा दिन रविवार को संवत 1377 को हुआ था उनका एक दोहा प्रचलित है। चौदह सौ तैंतीस कि माघ सुदी पन्दरास। दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री गुरु रविदास जी । उनके पिता संतोख दास तथा माता का नाम कलसांं देवी था। रैदास ने साधु-सन्तों की संगति से पर्याप्त ज्ञान प्राप्त किया था। रविदास जी जन्म से ही लक्षण प्रतिभा के धनी थे, अपना काम पूरी लगन तथा परिश्रम से करते थे ,कई लोगों का मानना है कि संत रविदास जी का कोई गुरु नहीं था लेकिन उन्होंने स्वामी रामानंद जी महाराज से दीक्षा ली थी तथा उन्हें के द्वारा बताए हुए मार्ग चले उनकी समयानुपालन की प्रवृति तथा मधुर व्यवहार के कारण उनके सम्पर्क में आने वाले लोग भी बहुत प्रसन्न रहते थे। प्रारम्भ से ही रविदास जी बहुत परोपकारी तथा दयालु थे और दूसरों की सहायता करना उनका स्वभाव बन गया था। साधु-सन्तों की सहायता करने में उनको विशेष आनन्द मिलता था।
“रैदास की कठौती और कबीर के करघे के बीच/ तुलसी का दुख एक सेतु की तरह है/ जिस पर से गुज़रने पर/ हमें प्रसाद, प्रेमचंद व धूमिल आदि के दर्शन होते हैं!/ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर महामंत्री श्याम इंद्र त्यागी पुनीत गोयल मोहन सिंह पवन गर्ग पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी रोहतास यादव दर्शन सिंह राजीव अग्रवाल अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव रुरकीवाल अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित पार्चा दक्षिण मंडल मंत्री(सभासद)आदित्य सूद अनुसूचित मोर्चा दक्षिण मंडल उपाध्यक्ष (सभासद) संजीव चौटाला व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page