संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के तत्वावधान में 10 दिवसीय कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की टीम ने किया जागरूक

हापुड़।
हापुड़ में वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा थीम sexual and reproductive health के अंतर्गत आदर्श नगर मोहल्ला में भ्रमण किया गया ।
इस दौरान वहां मौजूद किशोरियों एवं महिलाओं को यौन एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थ के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को मासिक धर्म समस्या एवं उससे होने वाले बीमारियों के बारे में जागरूक कियाl
सैंटर मैनेजर सोनिया ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान किस प्रकार से हमें हाइजीन का ध्यान रखना है एवं अपनी रूढ़िवादी सोच को खत्म करना हैl मासिक धर्म एक बीमारी नहीं है ।
जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के निर्देशन में उपस्थित आम जनता,महिलाओ एवं बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर एवं महिला कल्याण विभाग की तरफ से चलाई जा रही समस्त विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगयोजना, बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना, निराश्र पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई ।
प्रोग्राम में सभासद अशोक, सोनिया सेंटर मैनेजर रविता चौहान काउंसलर आदि मौजूद थे।












