संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण

संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण
हापुड़।
सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा ५७ वाँ प्राण प्रतिष्ठा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसके अंतर्गत ६ फरवरी को वेदी पूजन एवं हवन का कार्यक्रम हुआ, ७ फरवरी को विमल सरीन जी के परिवार के द्वारा राम चरित मानस का अखंड पाठ रखा गया एवं ८ फरवरी को ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ, श्री किशन गोपाल चुग (भगत परिवार) के द्वारा बड़ी श्रद्धा भाव से ध्वजा पूजन व आरती के पश्चात ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात गोविंद नरूला, अक्षय मल्होत्रा एवं ललित ग्रोवर जी के द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
*लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का* भजन पर सभी भक्त झूमने पर मजबूर हो गये।
ध्वजारोहण के पश्चात मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल ने सभी भक्तों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होने पर बधाई दी।
कार्यक्रम में अश्वनी छाबड़ा, मनोज चुग, मुकेश सहगल, मोहन चुग, दिनेश चुग, संदीप खरबंदा, चिराग नरूला, बलदेव राज चुग, पिंटू खरबंदा, रचित चुग एवं राजू चुग, इत्यादि भक्तगण उपस्थित रहे।












