श्री सनातन धर्म सभा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, प्रधान रोहित गर्ग व महामंत्री अशोक छारिया सहित पूरी टीम का निर्विरोध निर्वाचन तय

श्री सनातन धर्म सभा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, प्रधान रोहित गर्ग व महामंत्री अशोक छारिया सहित पूरी टीम का निर्विरोध निर्वाचन तय

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
नगर की प्रमुख धार्मिक स्थल
श्री सनातन धर्म सभा की प्रबंध समिति के तीन वर्षीय चुनाव में प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए। अन्य नामांकन पत्र दाखिल ना होने से सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
चुनाव अधिकारी विजय गर्ग ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर रोहित गर्ग, उपप्रधान राजेश अग्रवाल व तरुण गर्ग, मंत्री अशोक कुमार छारिया, उपमंत्री दिपांशु गर्ग व पुनीत गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार जिंदल, लेखा निरीक्षक अभिषेक जैन तथा प्रचार मंत्री पद के लिए अमित गोयल मोनू ने गुरुवार को अपना अपना
नामांकन पत्र दाखिल किया है, इसके अलावा किसी अन्य नै अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिस कारण पूरी कमेटी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।












