श्री पंचायती गौशाला प्रबंध समिति का कार्यकाल हुआ पूर्ण, चुनाव के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को भेजा पत्र

पंचायती गौशाला प्रबंध समिति का कार्यकाल हुआ पूर्ण, चुनाव के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को भेजा पत्र
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
श्री पंचायती गौशाला प्रबंध समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र भेज चुनाव करवाने का अनुरोध किया।
श्री पंचायती गौशाला प्रबंध समिति के मंत्री सुरेश गुप्ता ठेकेदार ने बताया कि वर्तमान कमेटी का तीन साल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। लेकिन चुनाव अधिकारी ना मिलने के कारण डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ को शीघ्र चुनाव कराने के लिए निवेदन कर दिया है।
उन्होंने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा अति शीघ्र चुनाव करा दिए जायेगे। जो भी चुनाव अधिकारी होगा तथा चुनाव की तिथि होंगी , सभी सदस्यों को सूचित कर दिया जायेगा।












