News
श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र पर स्टूडेंट्स को स्वागत कर किया रवाना

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र (गणित) के अवसर पर विद्यार्थियों को उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केंद्र हेतु रवाना किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं के मस्तक पर तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने कहा कि परिश्रम,आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।विद्यार्थियों ने भी पूर्ण उत्साह एवं दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल परिणाम की कामना करता है।












