ATMS College of Education Menmoms
News

श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां

हापुड़। श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों श्री विपिन कुमार भारद्वाज, श्रीमती मीनाक्षी यादव और अनिल वजपेयी तथा विद्यालय की कोर कमेटी के सदस्यों मनीष , बृजमोहन, नरेश द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, ’महिषासुर मर्दन’ नाट्य प्रस्तुति, स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित संदेशात्मक कार्यक्रम द्वारा उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा, ’मम्मा स्कूल नहीं जाना’ गीत पर बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने दर्शकों से भरपूर प्रशंसा प्राप्त की।

समारोह के विशेष अवसर पर कक्षा दसवीं के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया तथा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने और विद्यालय का नाम ऊँचा करने के लिए प्रेरित किया।समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ हुआ। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगणों की सहभागिता सराहनीय रही और समारोह अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page