श्रीमती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल्स का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया,

हापुड़। श्रीमती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल्स में दि सर्वेंट्स ऑफ चिल्ड्रन सोसायटी (संस्थापक: स्व. श्री शांति स्वरूप अग्रवाल, भूतपूर्व एम.एल.सी.) के 92 वें स्थापना दिवस के शुभावसर पर दोनों विद्यालयों के संयुक्त तत्वाधान से रूहअफ़ज़ा वितरण व सुमंगल यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके वितरण में दोनों विद्यालयों की प्रधानाचार्यों श्रीमती पारुल शर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता , मैनेजर एस्टेट नरेश कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। यज्ञ में दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। यज्ञ में उपस्थित सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की, कि ईश्वर विद्यालय को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करें।विद्यालय परिवार में सदैव सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्यता बनी रहे। यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि का पाठ किया गया। तत्पश्चात् मां सरस्वती की छाया प्रति पर पुष्पों की माला पहनाकर कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पंडित जी ने बताया कि हम सभी को अच्छे कर्म करते हुए सभी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहें। इसी के द्वारा ईश्वर सभी कार्य पूर्ण करते हैं। यज्ञ का समापन विद्यालय के संगीताचार्यों द्वारा भजन गीत सुना कर व प्रसाद एवं जलपान वितरण द्वारा किया गया। यज्ञ को सम्पन्न कराने में विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।













ypnqvjsiexxequfomeijmjrigsmjvs