ATMS College of Education Menmoms
News

श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ”अलंकरण समारोह”

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज फ्रीगंज रोड हापुड़ में “अलंकरण समारोह” का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता, मैनेजर एस्टेट नरेश कुमार अग्रवाल को एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास करते हुए मंच तक ले जाया गया। इसके तत्पश्चात सभी ने मां सरस्वती की छायाप्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत नव निर्वाचित छात्रा हेड गर्ल ख्याति शर्मा को मंच पर बुलाया गया। और विद्यालय की भूतपूर्व हेड गर्ल सृष्टि त्यागी को भी आमंत्रित किया गया। भूतपूर्व हेड गर्ल सृष्टि त्यागी ने नव निर्वाचित हेड गर्ल ख्याति शर्मा को उत्तरदायित्व की शपथ दिलाकर नेतृत्व की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या पारुल शर्मा व मैनेजमेंट कमेटी ने हेड गर्ल ख्याति शर्मा, उप हेड गर्ल सबीहा, अध्यक्ष इंदु, उपाध्यक्ष संभावना, महासचिव सलोनी, सचिव सुहानी, खेल कप्तान शगुन, अप खेल कप्तान कनक, को शैशे व बैजेज से अलंकृत किया गया। संपूर्ण विद्यालय की छात्र-छात्राओं को चार भागों में प्रगति सदन (रेड हाउस), जागृति सदन (ग्रीनहाउस), कीर्ति सदन (पीला हाउस), चेतना सदन (ब्लू हाउस) में विभाजित किया गया। प्रगति सदन इंचार्ज श्रीमती रेखा रानी, कप्तान अंशिका भारद्वाज, उप कप्तान सुजैन, जागृति सदन इंचार्ज सुश्री तनु त्यागी, कप्तान तालिबा अंसारी , उप कप्तान भूमि, कीर्ति सदन इंचार्ज श्रीमती योगिता त्यागी, कप्तान हिमांशी शर्मा, उप कप्तान दृष्टि, चेतना सदन इंचार्ज सुश्री सादिया अंसारी, कप्तान पायल रानी, उप कप्तान गुनगुन को शैशे व बैजेज से अलंकृत किया गया। प्रीफेक्टोरियल बोर्ड के कक्षा 6 से 12 तक के सभी कक्षा प्रतिनिधियों को भी बैजेस प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा ने प्रीफैक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड के सभी सदस्य अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए आत्मानुशासन, कर्तव्यपरायणता, एकता, समानता के द्वारा अपना कार्य करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page