शॉर्ट सर्किट से कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे कार सवार

शॉर्ट सर्किट से कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे कार सवार
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण कार में भीषण आग लग गई। जिससे कार सवार दो भाईयों ने कूदकर जान बचाई।
जानकारी के अनुसार मेरठ के किठौर के ललियाना गांव निवासी
अफजाल और उनके भाई परवेज गढ़मुक्तेश्वर से अपने गांव ललियाना लौट रहे थे। मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास अचानक कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग ने तेजी से पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। अफजाल और परवेज ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से निकलने वाली आग की लपटें और धुआं देखकर राहगीर घबरा गए, और सड़क पर हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायर स्टेशन प्रभारी प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।












