शिक्षिका ने अपनी सैलरी से सरकारी स्कूल में लगवाई एलईडी, मयूरी, कैमरे,वाटर कूलर , बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित

सिम्भावली। कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है, हापुड़ जिलें के सिम्भावली ब्लाक के कंपोजिट विघालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने बच्चों की सुविधा के लिए अपनी सैलरी से मयूरी, एलईडी, वाटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे लगाकर स्कूल आने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।
हापुड़ के सिम्भावली ब्लाक के गांव न्याजपुर खैय्या स्थित
कम्पोजिट विघालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चारू शर्मा ने शिक्षक व प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ बच्चों को स्कूल आने के लिए विभिन्न प्रकार से प्रोत्साहित कर रही है।
इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चारू शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल का चार्ज लिया,तो स्थिति थोड़ी खराब थी और दूर दराज का इलाका होने के कारण बच्चों को स्कूल आने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने अपनी सैलरी से एक मयूरी खरीदकर बच्चों को रोजाना घर से लाने के लिए लगाई है, जिससे बच्चों को आने जाने में असुविधा ना हो।
उन्होंने बताया कि बच्चों को डिजीटल शिक्षा के उद्देश्य से अपनी सैलरी से ही एवंईडी, पानी की टंकी व सीसीटीवी कैमरे,वाटर कूलर व अन्य सामान खरीदकर स्कूल में लगवाया, ताकि बच्चों को पढ़ाई में सुविधा हो सकें।
उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि उनका विघालय में शिक्षा का स्तर उच्च कोटि का हो और यहां से पढ़कर बच्चे अच्छा मुकाम हासिल करें।












