HapurNewsUttar Pradesh
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग

हापुड़।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव जके नेतृत्व में जिला महामंत्री सत्येंद्र कुमार सिसोदिया,जिला कोषाध्यक्ष अनिल चौहान एवं ब्लॉक महामंत्री हापुड़ डॉ. वीरेंद्र कुमार के साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए बीएसए रितु तोमर को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि
समायोजन से संबंधित समस्याएँ, मानव संपदा पोर्टल पर व्याप्त विभिन्न प्रकार की तकनीकी त्रुटियाँ, चयन वेतनमान से संबंधित लंबित प्रकरण, जीपीएफ पासबुक का अद्यतन न होना, शिक्षकों की अन्य सेवा संबंधी समस्याएँ आदि को रखा गया।बीएसए ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया ।












