ATMS College of Education Menmoms
News

शिकायतों के निस्तारण में महिला थाना सहित जनपद के 10 थानें यूपी में आएं प्रथम, एसपी ने दी बंधाईया

हापुड़। “समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS)” से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण में जनपद हापुड़ ने विगत 03 माह में लगातार प्रथम स्थान व जनपद के सभी थानों में से 10 थानों ने भी पूरे प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त ।उत्तर प्रदेश द्वारा चलायी जा रही "समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS)" के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के क्रम में एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार विगत माह नवम्बर - 2023 में पूरे प्रदेश में जनपद हापुड़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

एएसपी राजकुमार अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों द्वारा आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से विगत माह नवम्बर में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण कराया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आईजीआरएस प्रणाली से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करने में प्रदेश में थाना कपूरपुर को छोड़कर जनपद हापुड़ के महिला थाने सहित 10 थानों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page