ATMS College of Education Menmoms
News

शादी के दो सप्ताह बाद ही हापुड़ निवासी महिला व बेटी की हत्या,पति गिरफ्तार

हापुड़/बुलन्दशहर। जनपद के धौलाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी के दो सप्ताह बाद ही उसके पति ने उसकी व बेटी की हत्या कर दी। बुलन्दशहर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को सीओ खुर्जा वरुण कुमार ने बताया कि 28 मार्च को अरनिया क्षेत्र के गांव जरारा के जंगल बच्ची का शव मिला था। बच्ची की शिनाख्त नाजिश पुत्री साबू निवासी ग्राम बझेड़ा थाना कपूरपुर जनपद हापड़ के रूप में हुई। पुलिस ने साबू से

पूछताछ की तो पता चला कि उसकी पत्नी नजराना ने प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम भूल्लनगढ़ी थाना अरनिया निवासी कफील उर्फ कपिल खान के साथ हापुड़ में 14 मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली थी।

पुलिस के अनुसार कोर्ट मैरिज के बाद पत्नी के घर में कलह करने पर कफील ने फूफा इकबाल निवासी जाकिर कालोनी थाना धौलाना जनपद हापुड़ और गांव के ही तरीकत के साथ मिलकर 28 मार्च को ग्राम जरारा के जंगल में ले जाकर पत्नी नजराना और उसकी बेटी नाजिस की गला दबाकर हत्या कर दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page