शादी का झांसा देकर रेप कर बनाई अश्लील वीडियों, ब्लैकमेल कर लगातार कर रहा था रेप, पुलिस ने रेपिस्ट फैजान को भेजा जेल

हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती के साथ आरोपी पिछले तीन सालों से रेप करता आ रहा है। 14 नवंबर को अस्पताल से लौटते समय पीड़िता के साथ आरोपी ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव के ही फैजान में करीब तीन साल पहले उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने वृद्ध पिता की इकलौती सहाय है और खेतों में मजदूरी करके घर चलाती है। 14 नवंबर 2025 को पीड़िता अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए
पिलखुवा के जीएस अस्पताल में थी। उसी दौरान फैजान वहां पहुंचा।
आरोपी ने घर छोड़ने की बात कर पीड़िता को अपनी बोलेरो पिकअप में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में आरोपी गाड़ी उबारपुर के सुनसान जंगल में रोक दी। जहां आरोपी ने पुरानी अश्लील वीडियो, व फोटो दिखाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इसके बाद आरोपी ने जबरन पीड़िता के साथ
दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर, उसने यह बात किसी को बताई तो अश्लील वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी हत्या कर देगा। इससे तंग आकर पीड़िता ने 14 नवंबर को हाफिजपुर थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार
पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी फैजान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












