ATMS College of Education Menmoms
News

शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया महिला का यौन शोषण, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला को पति ने घर से निकाल दिया। जिसके चलते एक युवक ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर व शादी का झांसा देकर यौन शौषण करता रहा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग है। जिसके चलते पति ने उसे घर से निकाल कर महिला को घर में रख लिया है। जिसके बाद से वह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। नगर निवासी एक व्यक्ति ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपी ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली कि वह युवक भी पहले से शादीशुदा है। इस संबंध में पूछने पर आरोपी ने उसे धमकी भी दी है।

सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page