ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप कर गर्भपात करवाया, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक पंद्रह वर्षीय किशोरी ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की दादी की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की दादी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि किशोरी के माता-पिता के निधन के बाद वह उनके साथ ही रहती हैं। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के ही मोदीनगर बस स्टैंड के पास रहने वाला युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसका शोषण किया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने उसके गर्भवती होने पर किशोरी को गर्भपात की गोलियां भी दीं और कई बार जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। इतना ही नहीं आरोपी उस पर दबाव बनाकर घर से सामान मंगवाता रहा और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। डर के कारण किशोरी लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में पूरी घटना अपनी दादी को बताई। पीड़िता की दादी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page