शातिर ठग ने महिला से एटीएम अपडेट के नाम पर की 3.90 लाख रुपये की ठगी

शातिर ठग ने महिला से एटीएम अपडेट के नाम पर की 3.90 लाख रुपये की ठगी
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम गालन्द में एक महिला से एटीएम अपडेट के नाम पर ठग ने महिला के मोबाइल का इस्तेमाल कर उनके खाते से 3 लाख 90 हजार रुपये का लोन निकाल लिया।
पीड़िता के अनुसार 2 दिसंबर को एक अज्ञात युवक उनके घर पहुंचा। उसने खुद को बैंक एजेंट बताया और एटीएम ब्लॉक होने की बात कहकर महिला का विश्वास जीत लिया। युवक ने महिला का मोबाइल अपने पास लेकर खाते से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली।
इसके बाद 11 दिसंबर को आरोपी दोबारा घर आया। उसने एटीएम सक्रिय होने का झांसा देकर महिला से फिर मोबाइल मांगा। थोड़ी देर बाद मोबाइल लौटाकर वह चला गया। आरोपी के जाने के बाद महिला को पता चला कि युवक ने उनके मोबाइल के माध्यम से 3 लाख 90 हजार रुपये का लोन निकालकर अपने खाते में स्थानांतरित कर लिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












