ATMS College of Education Menmoms
News

शांतनु सिंघल ने आईआईए के चेयरमेन पद का कार्यभार किया ग्रहण,सचिन पवन शर्मा व कोषाध्यक्ष सतीश बंसल का कार्यकाल बढ़ाया गया, कांवड़ मेलें पर हुई चर्चा

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)। आई आई ए चैप्टर हापुड़ के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में एक बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया।

मीटिंग की शुरुआत में चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने अपने और उनकी टीम द्वारा उनके दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों की चर्चा की, उसके बाद नवनियुक्त चेयरमैन शांतनु सिंघल को कार्यभार सौंपा गया, इसके बाद आगे की बैठक शांतनु सिंघल की अध्यक्षता में हुई. जिसमें शांतनु सिंघल ने चेयरमैन के पदभार को ग्रहण करते हुए बैठक में उपस्थित सभी बोर्ड के सदस्यों का धन्यवाद किया।

बैठक में 12 जुलाई से धीरखेडा में लगने वाले कांवड़ मेले पर भी चर्चा हुई, चेयरमैन शांतनु सिंघल ने कहा की वह पूरा प्रयास करेंगे कि चेयरमैन पद पर रहते हुए अपने सभी कर्तव्यो का ईमानदारी से पालन करेंगे तथा उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, साथ ही सचिव पवन शर्मा और कोषाध्यक्ष सतीश बंसल के कार्यकाल को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया।

बैठक में पवन शर्मा, सतीश बंसल, अशोक छारिया, विजय शंकर शर्मा, धीरज चुग, प्रमोद गोयल, लवलीन गुप्ता, संजीव जुनेजा, राजेंद्र अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, प्रशांत मित्तल, प्रतीक जैन, अभिषेक मित्तल, सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नीरज गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अतुल गोयल आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page