शहर के प्रमुख बाजारों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ने दिए निर्देश

हापुड़ । शहर में अतिक्रमण की समस्या को लेकर लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला,जिस पर डीएम ने अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए।
डीएम से गोल मार्केट कोठी गेट कसेरा बाजार में चंडी रोड के व्यापारी तथा आम जनमानस जो वहां निवास करते हैं वह सभी जाकर के अतिक्रमण के विषय में मिले जिलाधिकारी कार्यालय में नगर पालिका के पदाधिकारी व रामलीला समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विस्तृत रूप से समस्या को समझा तथा नगर पालिका को आदेशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अतिक्रमण बाजारों में से समाप्त होना चाहिए अतिक्रमण हटाने के लिए उनके पुनर्स्थापना की व्यवस्था करते हुए रामलीला समिति के पदाधिकारी से चर्चा की व इस चर्चा में यह समस्या का हल निकाला कि जितने भी ठेले वह अस्थाई दुकानदार हैं उन सब रामलीला ग्राउंड में विस्थाप किया जाए इसके लिए रामलीला समिति व नगर पालिका के बीच में अनुबंध कराया जाए और उसे अनुबंध के उपरांत सभी अस्थाई व्यापारी रामलीला में अपना कार्य करें उससे पूर्व में मानादी कराई जाए और नोटिस चस्पा किए जाएं की एक निश्चित तिथि के बाद कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण नहीं करेगा दुकानदारों की हद का रेखांकन किया जाएगा यदि उसे रेखांकन के आगे कोई भी दुकानदार दुकान लगता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा इस अवसर पर अनेक व्यापारी गण व निवासी लोग मौजूद रहे।













Your blog is a true gem in the world of online content. I’m continually impressed by the depth of your research and the clarity of your writing. Thank you for sharing your wisdom with us.
inse na hone wala kuch bhi