ATMS College of Education Menmoms
News

शहर के दो हजार भवन स्वामियों से 60 लाख रुपए की वसूली के लिए सूची चस्पा करेगी नगर पालिका

शहर के दो हजार भवन स्वामियों से 60 लाख रुपए की वसूली के लिए सूची चस्पा करेगी नगर पालिका

हापुड़। शहर के विकास के लिए नगर पालिका द्वारा भवन स्वामियों से प्रति वर्ष टैक्स वसूली की जाती है। पिछले तीन सालों में दो हजार स्वामियों से 60 लाख रुपए की बकाया टैक्स राशि वसूलने के लिए पालिका आरसी जारी करते हुए उनके नामों की लिस्ट भी सार्वजनिक रूप से चस्पा करेगी।

हापुड़ नगर पालिका के कर विभाग में कुल 45 हजार भवन दर्ज हैं. इनमें 43 हजार आवासीय और दो हजार व्यवसायिक भवन शामिल हैं। इन भवनों के स्वामियों से पालिका के अधिकारी हर साल करीब 11 करोड़ की वसूली करते हैं। इसके लिए पांच से दस प्रतिशत की छूट भी दी जाती है। जबकि, जल मूल्य पर 40 से
50 प्रतिशत की छूट है। वर्तमान में टैक्स वसूली के लिए नगर पालिका द्वारा भवन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इनसे पालिका को करीब 10 करोड़ से अधिक की आय भी हुई है, लेकिन बार-बार नोटिस के बाद भी दो हजार भवन स्वामी50 प्रतिशत की छूट है। वर्तमान में टैक्स वसूली के लिए नगर पालिका द्वारा भवन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। लेकिन बार-बार नोटिस के बाद भी दो हजार भवन स्वामी
पिछले तीन साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। इन भवन स्वामियों से वसूली के
लिए ही पालिका अधिकारी अब कड़ो कार्रवाई करेंगे।

कर विभाग 31 मार्च से पहले करेगा वसूली

पालिका के कर विभाग द्वारा एक अप्रैल से नया टैक्स लागू कर दिया जाएगा। इससे पहले 31 मार्च तक इन भवन स्वामियों से हर हाल में वसूली करनी है। जिससे कि नया टैक्स बढ़ाने में परेशानी न हो। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पालिका 11 करोड़ से अधिक आय भवन स्वामियों से करने की तैयारी में है

बकायेदारों को तहसील स्तर से जारी होगी आरसी

जो भवन स्वामी तीन बार नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। उनके विरुद्ध तहसील स्तर से आरसी जारी कराई जाएगी। जिससे कि यह वसूली आसानी से हो सके। आरसी जारी होने के बाद भी टैक्स जमा न करने पर तहसील स्तर से भवन को सौल आदि करने की कार्रवाई की जाएगी।।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page