ATMS College of Education Menmoms
News

शहर की सरकार बदलते ही नगर पालिका अध्यक्ष ने छह कर्मचारियों के बदले कार्यक्षेत्र,मचा हड़कंप

  • रोजाना कार्यक्षेत्र बदलने से नपा कर्मचारियों में मचा हड़कंप, कई साल से एक ही पद पर जमे थे कर्मचारी
    हापुड़,।
    नगर पालिका हापुड़ में दस साल से भाजपा का कब्जा था। इस बार बसपा ने भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव हराहर अपना परचम फहरा दिया। लेकिन भाजपा प्रत्याशी के चुनाव हारते ही नगर पालिका में सालों से अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों में मलाई चाट रहे कर्मचारियों की आफत खड़ी हो गई है। दो दिन में नव निर्वाचित अध्यक्ष ने छह कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैै। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
    पिछले कई सालों से नगर पालिका हापुड़ में अध्यक्ष के चहेते कर्मचारी मलाई वाले पदों पर आसीन थे।। बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में शिकस्त दे दी। 26 मई को शपथ लेने के साथ ही नगर पालिका का कार्यभार संभाल लिया।

अब अध्यक्ष ने सालों से मलाई वाले पद पर आसीन रहने वाले वालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव शुरू कर दिए है। पहले दिन अध्यक्ष पुष्पा देवी ने पालिका के लिपिक कृष्ण कुमार को अपने वर्तमान कार्य के साथ अध्यक्ष के पेशकार का कार्य सम्पादित करने के निर्देश जारी कर दिए। यह कर्मचारी पिछले पांच साल से अकाउंट विभाग से अटैच था। इसके अलावा पांच लिपिकों के अध्यक्ष ने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।

इनके बाबुओं के बदले कार्यक्षेत्र:
वर्तमान में लिपिक संजीव कुमार कुमार वाद लिपिक के पद पर थे। जिन्हे वर्तमान पद के साथ सम्मपित लिपिक का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा सम्पत्ति लिपिक व पुस्तकालय लिपिक के साथ कर विभाग का कार्य, प्रकाश विभाग स्टोर व सामान्य स्टोर विभाग के लिपिक कृष्णगोपाल को अनुज्ञापन विभाग, सामान्य स्टोर विभाग के लिपिक हरेन्द्र शर्मा को कर विभाग का कार्य सौंपा गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page