News
शराब पिलाकर नाबालिग से कुकर्म, एफआईआर दर्ज

शराब पिलाकर नाबालिग से कुकर्म, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दो दोस्तों ने एक नाबालिग को शराब पीकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा नाबालिग है। 11 दिन पहले उसके बेटे को मोहल्ले की ही रहने वाले दो युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि अपने साथ ले जाकर युवकों ने उसके बेटे को भी शराब पिला दी। शराब पीने के बाद नशा होने पर आरोपियों ने बेटे के साथ कुकर्म किया। शिकायत करने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












