शराब के ठेके के अंदर निकला रसल वाइपर स्नेक, रेस्क्यू कर पकड़ जंगल में छोड़ा

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित एक शराब के ठेके में रसल वाइपर स्नेक निकल आया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़ में एक
शराब ठेके के अंदर अचानक एशिया के सबसे जहरीले सांपों में शुमार रसल वाइपर निकल आया। सांप को देखते ही ठेके पर मौजूद लोग घबराकर बाहर की ओर भाग खड़े हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब खरीद रहे कुछ लोग अचानक ठेके के एक कोने से सरसराहट की आवाज सुनकर चौकन्ने हुए। तभी अंधेरे में लिपटा एक बड़ा सांप नजर आया। पास जाकर देखा तो वह रसल वाइपर था। इसकी पहचान होते ही लोगों में दहशत फैल गई। श
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद रसल वाइपर को सुरक्षित पकड़ लिया। टीम ने बताया कि यह प्रजाति एशिया के सबसे जहरीले सांपों में गिनी जाती है और इसके काटने से तत्काल इलाज न मिले तो जानलेवा साबित हो सकता है।












