ATMS College of Education Menmoms
News

शराबी पति ने मारपीट कर विवाहिता को बच्चों सहित घर से निकाला, आईडी हैक कर ग़लत युवकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का आरोप, एफआईआर दर्ज

शराबी पति ने मारपीट कर विवाहिता को बच्चों सहित घर से निकाला, आईडी हैक कर ग़लत युवकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का आरोप, एफआईआर दर्ज

, हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने शराबी पति पर मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकालने व आईडी हैक कर ग़लत युवकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

हापुड़ के कलेक्टर गंज निवासी दीपा दुआ सेठी ने थाने में दर्ज करवाई एफआईआर में कहा कि उसकी शादी 16 दिसम्बर 2010 को फरीदाबाद निवासी मुकेश सेठी के साथ हुई थी, जिसमें लाखों रुपए के जेवरात व नगदी दहेज में दिया गया था।

शादी के बाद से दहेज के लिए पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता रहता था,इसके बावजूद भी वह उत्पीड़न सहकर घर के काम करती थी। दो बच्चें होने के बाद भी उसका उत्पीड़न नहीं रूका और कई बार उसे जान से मारने का प्रयास किया गया।

पीड़िता ने बताया कि सात जून को पति मुकेश सेठी ने उसे आत्महत्या करने के लिए जमकर पीटा और बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इससे पूर्व पति ने उसकी आईडी हैक कर ग़लत लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट व मैसेज भेज उसकी छवि धूमिल की।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page