शराबियों ने पुलिस से की हाथापाई व धक्का मुक्की, वीडियो वायरल

शराबियों ने पुलिस से की हाथापाई व धक्का मुक्की, वीडियो वायरल

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में देर रात शराबियों ने पुलिस से हाथापाई व धक्का मुक्की की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ पर देर रात बिरयानी के ठेले पर शराबियों ने खरीददारी कर रहे युवकों ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। मामला सड़क पर आ गया। सूचना पर पुलिस पुलिस से शराबियों ने हाथापाई व धक्का मुक्की शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर चला जमकर हंगामा हुआ । सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिबल बुलाया गया। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी। हंगामे के दौरान सड़क पर लगा जाम लगा रहा । घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।












