व्यापारी नेता मनीष ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत, तीनों सीटें जीतनें का दावा

हापुड़़।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हापुड विधानसभा चुनाव पर भाजपा के जिला , मंडल, सेक्टर और बूथ अध्यक्षो, संयोजको और अन्य पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।

बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के जिला संयोजक मनीष गर्ग (नीटू) ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पुष्प भेट किया और पटका पहना कर स्वागत किया।

मनीष गर्ग (नीटू) ने कहा कि हापुड जिले का व्यापारी भाजपा को वोट देकर तीनों विधानसभा को भारी मतों से जीता कर योगी जी की सरकार बनाने का काम करेगा।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्री मानसिंह गोस्वामी , जिला अध्यक्ष उमेश राणा , जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह , जिला कोषाध्यक्ष कपिल सिंघल (एस०एम), चक्रवर्ती गर्ग ,पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल , सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि , क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे , महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष डॉ. पायल गुप्ता , जगदीश प्रधान, प्रभात अग्रवाल (आलू वाले), विनीत दिवान, प्रवीण सिंघल, मनोज तोमर, अमित त्यागी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version