व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपए की लूट में पुलिस अभी तक खाली हाथ, बदमाशों का पोस्टर जारी कर रखा 50 हजार का ईनाम

व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपए की लूट में पुलिस अभी तक खाली हाथ, बदमाशों का पोस्टर जारी कर रखा 50 हजार का ईनाम

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर बाईक सवार बदमाशों द्वारा नोएडा के व्यापारी के मुनीम से 50 लाख रुपए की। लूट मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन जिलों की पुलिस लगी हुई है।पुलिस ने बाइकसवार बदमाशों का पोस्टर जारी कर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है।
नोएडा के दादरी निवासी अजय पाल (42) घी-तेल और चीनी के बड़े कारोबारी गोपाल के यहां मुनीम का काम करते हैं। अजय पाल ने बताया कि सोमवार को वे बाइक से फुटकर व्यापारियों से कलेक्शन करने निकले थे। करीब 85 लाख रुपए का पेमेंट कलेक्ट किया था।वापस लौटते समय हाईवे पर बाईक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से उनके सिर पर वार करके 85 लाख रुपए का बैग लेकर फरार हो गए थे।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में पुलिस ने बाईक सवार बदमाशों के पोस्टर जारी कर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है ।












