ATMS College of Education Menmoms
News

वैश्य समाज उ०प्र० की जिला इकाई का हापुड़ में हुआ गठन ,नरेन्द्र अग्रवाल मुख्य संरक्षक,प्रदीप हाईड्रो जिलाध्यक्ष व योगेन्द्र जिला महामंत्री,शरद गर्ग जिला मंत्री मनोनीत , सम्पूर्ण विश्व में वैश्य समाज एकजुट हो – नरेन्द्र अग्रवाल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

वैश्य समाज उ०प्र० जनपद हापुड़ के पदाधिकारियो का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। सलाकार समिति की बैठक संस्था के मुख्य संरक्षक नरेन्द्र अग्रवाल के निवास पर हुई ।

मुख्य संरक्षक व समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में आर्थिक क्षेत्र से लेकर हर क्षेत्र में वैश्य समाज का योगदान है। वैश्य समाज को एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि बैठक में संस्था के जिला अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार (हाईड्रो वाले), जिला महामंत्री पद पर योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू ) कसेरे, जिला मंत्री पद पर शरद गर्ग (बैट्री वाले), संयोजक सौरभ अग्रवाल (गोविन्द) कसेरे एवं पुनीत गर्ग (सोलर वालो) को
मनोनीत किया।और निर्णय हुआ कि उपरोक्त सभी पदाधिकारियों की सूची संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी को संरक्षक मण्डल द्वारा भेजी जायेगी। संस्था की महिला ईकाई की जिला अध्यक्षा अर्चना , जिला महामंत्री पूनम गुप्ता, जिला कोषाध्यक्षा अनीता गुप्ता , अधिवक्ता ईकाई की जिला महामंत्री श्रीमती शिल्पी गर्ग, युवा ईकाई के जिला अध्यक्ष पंकज कंसल, युवा जिला महामंत्री मोहित बंसल, संस्था के संरक्षक रविन्द्र गुप्ता बैंक वाले, वैश्य कर्मचारी समिति के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, ऋषभ गुप्ता सर्राफ एवं श्रीमती सुशीला अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page