ATMS College of Education Menmoms
News

वीसी डा.नितिन गौड़ के कार्यकाल में एचपीडीए ने किया जनपद का चहुुंमुखी विकास

वीसी डा.नितिन गौड़ के कार्यकाल में एचपीडीए ने किया जनपद का चहुुंमुखी विकास

-एचपीडीए 22 एकड़ में शीघ्र हरिपुर आवासीय योजना लांच करने जा रहा हैं

,हापुड़ ।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के कार्यकाल में प्राधिकरण द्वारा जिले का चहुंमुखी विकास करता जा रहा है। प्राधिकरण दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। ई-नीलामी शुरू होने से एचपीडीए द्वारा निर्मित भवन,आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों का नीलामी के माध्यम से जनमानस द्वारा क्रय किये जा रहे है। जिससे प्राधिकरण प्रतिवर्ष आय भी बढ़ती जा रही है। अब प्राधिकरण द्वारा शीघ्र ही हरिपुर आवासीय योजना लांच करने जा रहा है। आवासीय योजना गंगाधाम को भर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद का पदभार (आईएएस) डा.नितिन गौड़ ने 3 सितंबर 2023 में पदभार ग्रहण किया था। जिसके बाद से प्राधिकरण की आय बढ़ती जा रही है। इसके अलावा जनपद का चहुुंमुखी विकास भी हो रहा है।

————————-

योजना का प्रचार प्रसार करने पर जोर

प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन गौड़ के कार्यकाल में केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्राधिकरण की योजनाओंं में कई वर्षों से अनिस्तारित सम्पत्तियों का ई-नीलामी के माध्यम से विक्रय किया जा रह है। जिससे प्राधिकरण की आय में भी वृद्घि हुई है। इसके अलावा प्राधिकरण विकास क्षेत्र में अनाधिकृत कालोनियों के निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई गयी है,जिससे मानचित्र और शमन के मद में भी आय में वृद्घि हुई है।

————————

मानचित्र स्वीकृत प्राप्त किये 26 करोड़

एचपीडीए के प्रभारी सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 248 मानचित्र स्वीकृत कर 26 करोड़ की धनराशि प्राप्त की है।

————————

एचपीडीए हरिपुर योजना लांच करेगा

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने बताया कि योगी सरकार की शहरी विस्तार योजना के तहत प्राधिकरण शीघ्र ही नव निर्मित पुलिस लाइन के निकट 22.5 एकड़ में हरिपुर आवासीय योजना लांच करने जा रहा है। जिसकी प्राधिकरण द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

———————

गंगाधाम योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू

एचपीडीए के प्रभारी सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा कई वर्ष पूर्व 34 एकड़ गंगाधाम आवासीय योजना शुरू की थी। पीसी डा.नितिन गौड़ के कार्यकाल में किसानों से भूमि विवाद खत्म किये जा रह है,और गंगाधाम योजना को पुन:अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

———————

जिला न्यायालय बनेगा

एचपीडीए के प्रभारी सचिव ने बताया कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना में 25 एकड़ में एक अरब 22 करोड़ 38 लाख से मल्टीपिलेक्स जिला न्यायालय बनने जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री भी कराई जा चुकी है। प्राधिकरण को एकमुक्त 1 अरब 22 करोड़ 8 लाख की धनराशि मिली।

———————–

करोड़ों से सडक़ों का निर्माण कराया

प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्राधिकरण की प्रीत विहार,प्रीत विहार विस्तार,आनंद विहार,ट्रांसपोर्ट नगर व पिलखुवा में टेक्सटाइल सेंटर में सडक़ों का निर्माण कराया गया है। जिससे जनमानस प्राधिकरण की योजनाओं में आवास बनाने के लिए प्लाट,भवन क्रय करने की ओर आकर्षित हो रहा है।

—————

पीएमएवाई योजना में 264 भवन निर्माणधीन

एचपीडीए वीसी डा.नितिन गौड़ ने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना में पिलखुवा विकास क्षेत्र के हिण्डालपुर में करीब 10 करोड़ की लागत से 264 भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्मित होने पर पात्र लोगों को भवनों की चाबी सौंपी जायेगी।

————————–

408 भवन पात्रों को सौंपे गये

आपको बता दें,कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में विकास भवन के निकट 408 भवनों को निर्माण कराकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पात्र लोगों को भवनों की चाबी सौंपी जा चुकी है। भवनों में पात्र लोग अपने परिवार के साथ निवास कर है। साथ ही केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की प्रशंसा करने से भी नहीं थक रहे है।

———————

धीरखेड़ा इंडस्ट्रीज एरिया को हापुड़ में शामिल कराने का प्रयासरत

आपको बता दें,कि उद्यमी मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीज एरिया को हापुड़ में शामिल कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से मांग करते आ रहे है। इस मामले को जनप्रतिनिधि शासन में उठा रहे है। अब एचपीडीए के वीसी डा.नितिन गौड़ द्वारा भी धीरखेड़ा इंडस्ट्रीज एरिया को हापुड़ में शामिल कराने के लिए शासन से प्रयास कर रहे है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page