ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

विश्वकर्मा श्रम योजना के पात्रों से सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर की पात्रों से हजारों की ठगी

,हापुड़।

विश्वकर्मा श्रम योजना के पात्रों से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक द्वारा विकास भवन का नाम लेकर कई पात्रों के साथ साइबर ठगी कर चुका है। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने साइबर थाना इंचार्ज को इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला चमरी निवासी विश्वकर्मा श्रम योजना की पात्र महिला ने बताया कि उसे एक व्यक्ति ने फोन किया,कि वह विकास भवन से बोल रहा है,उसके बताये खाते में धनराशि डालने पर उसके घर सिलाई मशीन पहुंच जायेगी,महिला ने ऑन लाइन 1650 रुपये धनराशि डाल दी,इसके उपरांत उक्त युवक ने पुन:महिला को फोन करके सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर 1260 रुपये ऑन लाइन डलवा लिये,उसके घर सिलाई मशीन नहीं पहुंचने पर महिला ने विकास भवन पहुंचकर पूरा मामला मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम को बताया।

सीडीओ ने तत्काल जीएमडीआईसी कार्यालय लिपिक को बुलाकर मामले की जानकारी की, पता चला एक युवक विकास भवन का नाम लेकर उक्त योजनाओं के पात्र महिलाओं से हजारों की ठगी कर चुका है।

इस सम्बंध में सीडीओ ने तत्काल जनपद के साइबर थाना इंचार्ज को इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिससे योजना के अन्य पात्र लोगों को साइबर ठगी से बचाया जा सके।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page