विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, भेजा जेल

विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़।
थाना धौलाना थाना क्षेत्र के गांव
पिपलैडा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत ने हो गई । मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव कुशलिया निवासी अजहुरुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बहन फातिमा का निकाह 18 नवंबर 2018 को पिपलैडा निवासी आसिफ के साथ किया था। निकाह में परिवार ने पूरी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था।
परिजनों के अनुसार निकाह से पहले आसिफ ने अपनी नौकरी और आय को लेकर झूठी जानकारी दी थी। शादी के बाद न तो वह खर्चा देता था, न ही फातिमा का ठीक ढंग से ख्याल रखता था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद आसिफ ने एक स्कूल में बस चलाने का काम शुरू किया। इसी दौरान उसकी किसी युवती से नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब फातिमा को इसका पता लगा और उसने विरोध किया तो आसिफ उस पर अत्याचार करने लगा। फातिमा के साथ मारपीट में आसिफ के माता-पिता गुलशन और शमशाद, देवर नासिर और चचेरे भाई दानिश के भी शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।
परिजनों के अनुसार 21 नवंबर की सुबह फातिमा के भाई रहीसुद्दीन के पास ससुराल पक्ष का फोन आया कि फातिमा की तबीयत खराब है और उसे रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन जब परिवारजन अस्पताल पहुंचे तो फातिमा की मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।













Ey yo! Just browsed through x88win. It’s… there. Not particularly impressive, but not awful either. Worth a look if you’re bored. Let me know your thoughts! Check it out here: x88win
Heard good things about 9winzaffiliates. If you’re looking for affiliate programs, they might be worth checking out. Have a visit here for more information : 9winzaffiliates