विभिन्न क्षेत्रों में काम करनें वाली पांच महिलाओं को लायंस क्लब विराट ने किया सम्मानित

हापुड़। (ehapuruday.com) शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली पांच महिलाओं को लायन्स क्लब विराट ने स्मृति चिन्ह व बुकें देकर सम्मानित किया।
विराट संस्था की अध्यक्ष रुचि गोयल, अनीता सिंघल, रेखा सिंह ने बताया कि संस्था अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह व मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सम्मान एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में अपना अमूल्य योगदान देनें वाली महिलाओं को सम्मानित कर रहा हैं।
उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत समाजसेवी डा. हरजीत कौर,अंशु शर्मा, शिक्षिका डॉ.सुमन अग्रवाल, नीतू नांरग व लक्ष्मी शर्मा को
सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब की अध्यक्षा रुचि गोयल ने कहा कि महिलाओं को वर्ष भर या उनके जीवन भर वह सम्मान मिलना चाहिए जिसकी वह हकदार हैं।
सचिव अनीता सिंघल ने कहा महिलाएं अपने जीवन में मां बनकर बीवी बनकर पत्नी बन कर और कई किरदारों को निभाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन बहुत ही कुशलता पूर्वक करती है, इसलिए उन्हें भी सम्मान मिलने का पूरा अधिकार है।
उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य किए हैं और लायंस क्लब विराट ने इन्हें सम्मान देकर इनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रुचि गोयल, अनीता सिंघल, रेखा सिंह, बीना वर्मा तथा कुसुम गोयल उपस्थित रहे।

Exit mobile version