ATMS College of Education Menmoms
News

विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र द्वारा वैश्य समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा

हापुड़ । विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र द्वारा वैश्य समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन विधायक श्री चौधरी बाबूलाल के पुत्र द्वारा वैश्य समाज के प्रति की गई अशोभनीय, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों की तीव्र निंदा करता है। यह केवल एक समाज का अपमान नहीं है, बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के मुख्य स्तंभ — वैश्य समाज — का गंभीर अपमान भी है।

हाल ही में आगरा और फतेहपुर सीकरी में वायरल हुए ऑडियो में विधायक पुत्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि “मैं बनिया जाति को अच्छे से जानता हूँ। सबसे अधिक डिफाल्टर बनिया ही होते हैं…” इस प्रकार की जातिगत टिप्पणियाँ न केवल समाज की भावना को आहत करती हैं बल्कि लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों के लिए भी खतरा हैं।

वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था का लगभग 70% करभार वहन करता है और व्यापार, उद्योग तथा सेवा के माध्यम से भारत के विकास में निरंतर योगदान करता है। किसी को भी समाज के प्रति अपमानजनक भाषा प्रयोग करने का अधिकार नहीं है।

पूर्व में भी उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा वैश्य समाज के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से क्षमा माँगनी पड़ी थी। आज पुनः इसी प्रकार की मानसिकता देखने को मिल रही है।

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन यह स्पष्ट रूप से कहता है कि ऐसे किसी भी अपमानजनक बयान, व्यवहार या दबाव के खिलाफ कड़ी निंदा की जाएगी और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हम संबंधित राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करते हैं कि वे अपने नेताओं, विधायकों और सांसदों को मर्यादित आचरण, संयमित भाषा और सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाएँ। किसी व्यक्ति विशेष के कृत्य के लिए संपूर्ण समाज को दोषी ठहराना अमर्यादित, असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण है।

BVGF यह भी मांग करता है कि विधायक पुत्र के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और संबंधित विधायक को तत्काल निलंबित किया जाए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वैश्य समाज राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

BVGF वैश्य समाज की एकता, गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर खड़ा है — संविधान की मर्यादा, कानून के शासन और समाज के स्वाभिमान के साथ।

जय हिन्द। जय भारत। जय वैश्य समाज।

विनय मित्तल
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन (BVGF)
9310556351

Link of Twitter
https://x.com/bvgfglobal/status/1976094633047568459


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page