विद्युत तार चोरी करने गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी का तीन कुंटल तार, तंमचें व गाड़ी की बरामद

विद्युत तार चोरी करने गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी का तीन कुंटल तार, तंमचें व गाड़ी की बरामद
NBT न्यूज, हापुड़।
थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से चोरी का तीन कुन्तल विद्युत तार , तंमचें, उपकरण, घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार बरामद की ।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान क्षेत्र से विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों पिलखुवा निवासी फरदीन , आरिश , भोजपुर निवासी
अनिल को मोनार्ड यूनिवर्सिटी से पहले रेलवे फाटक के पास
गिरफ्तार कर चोरी का तीन कुन्तल विद्युत तार , तंमचें, उपकरण, घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार बरामद की ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर रेकी कर बिजली तार चोरी कर बाजार में सस्ते दामों पर बेचकर मोटी कमाई करते हैं।












