विकसित यूपी 2047: कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में जनभागीदारी हुई मजबूत

विकसित यूपी 2047: कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में जनभागीदारी हुई मजबूत
हापुड़। कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल हापुड़ में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत QR कोड स्कैन कर सुझाव साझा करने का अभियान उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए प्रदेश के विकास के लिए रचनात्मक व सार्थक सुझाव साझा किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि—
“यह अभियान विद्यार्थियों में भविष्य के उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु जागरूकता बढ़ाता है तथा उनमें नवाचार, सुझाव देने की क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को प्रोत्साहित करता है। विद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को समाजहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”
नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा ने कहा कि—
“प्रत्येक सुझाव उत्तर प्रदेश के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान जन-जन तक पहुँच रहा है। QR कोड के माध्यम से सुझाव साझा करना युवाओं के विचारों को सीधे विकास की नीति-निर्माण प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और कई रचनात्मक सुझाव प्राप्त हुए। विद्यालय परिवार ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े अभियानों में विद्यालय सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
इसके साथ ही इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक – सोनिया रानी, रीना सिंह, नीतू यादव, इशिका शर्मा और नुपुर राघव की पूर्ण सहभागिता रही l
धन्यवाद्












