वाहन चालकों से करोड़ों रुपए वसूलने वाला टोल टैक्स अवैध रूप से संचालित, आरटीआई में हुआ खुलासा, लोगों ने की बंद करने की मांग

वाहन चालकों से करोड़ों रुपए वसूलने वाला टोल टैक्स अवैध रूप से संचालित, आरटीआई में हुआ खुलासा, लोगों ने की बंद करने की मांग
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में विगत् 15 सालों से वाहन चालकों से करोड़ों रुपए वसूलने वाला टोल टैक्स अवैध रूप से संचालित है। इसका खुलासा आरटीआई में हुआ है।
एन एच आई ए के अनुसार नगर पालिका से 10 किलोमीटर की दूरी व एक टोल से दूसरे टोल की दूरी 60 किलोमीटर पर लगाए जाने का प्रावधान है।
अपर सचिव भारत सरकार एवं जन सूचना अधिकारी टोल शांतनु एफ सी भट्टाचार्य ने गढ़ के रहने वाले समाज सेवी पंकज लोधी को लिखित जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 22 अगस्त को नीति आयोग सहित एनएचएआई एवं एन एच सी आई डी सीएल पर टोल प्लाजा का निर्माण 60 किलोमीटर से पहले नहीं किया जाएगा। जिसको आधार बनाकर समाज सेवी पंकज लोधी ने सचिव सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंत्रालय भारत सरकार से सूचना मांगी थी।
जिसके जवाब में स्पष्ट किया कि 60 किलोमीटर के दायरे में एवं नगर पालिका सीमा में सीमा से 10 किलोमीटर की दूरी पर टोल स्थापित किए जाएंगे। समाज में सेवी पंकज लोधी ने गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका ब्रजघाट स्थित टोल प्लाजा गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका की सीमा के बीच में स्थापित किया हुआ है।
क्षेत्रीय लोगों ने विधायक व सांसद से अवैध रूप से संचालित टोल टैक्स को बंद करवाने की मांग की है।












