ATMS College of Education Menmoms
News

वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के निधन से पत्रकारों में शोक,दी श्रद्धाजंलि


हापुड़़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
तीन दशकों से अधिक समय तक पत्रकारिता में अपने काम के दम पर राज करनें वालें वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान की हृदयगति रुकनें से हुए निधन से पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और एनडीटीवी के यूपी हेड कमाल खान का हार्ट अटैक होनें से निधन हो गया था। जिससॆ पत्रकारों में दुख की लहर दौड़ गई।

पत्रकार खान के निधन पर हापुड़़ के पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
वरिष्ठ पत्रकार मौ. शाहिद ने कहा कि पत्रकार कमाल बाकी कमाल के पत्रकार थे,उन्हें। विश्वास नहीं हो रहा है कि वो आज हमारे बीच नहीं है। दो दिन पूर्व ही उनसे बात हुई थी। वो एक जिंदादिल और मजबूत लेखनी के पत्रकार थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को भारी क्षति पहुंची हैं।
इस मौकें पर पत्रकार सुरेश संपादक, सुभाष महेश,नीतिन दीक्षित, मुलित त्यागी, विशाल गोयल,अमित मुन्ना, फजलूरहमान ,अनूप सिन्हा, आरिफ अंसारी,अवधेश त्यागी, जनार्दन सैनी,मनीष विक्की, प्रवीन शर्मा, रविन्द्र त्यागी, शक्ति सिसौदिया, प्रिंस,प्रशांत त्यागी, कनक भारद्वाज, जतिन त्यागी, गौरव शर्मा,शुभम् गोयल मोन्टी,अवनीश पाल,शारुख खान, केशव त्यागी, विजय शर्मा, शोभित त्यागी, विवेक त्यागी,राहुल गौतम ,सुधाकर द्विवेदी,ममता शर्मा, पुष्पेन्द्र, किशन शर्मा ,राहुल बंसल,सुशील शर्मा आदि ने भी उनके निधन पर शोक जताया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page