वन विभाग से अनुमति लिये बिना काट डाले सैकड़ों हरे पेड़

,हापुड़।
दिल्ली रोड पर कलेक्ट्रेट,विकास भवन व पुलिस कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक प्लाट में खड़े छोटे बड़े हरे पेड़ों को वन विभाग से अनुमति लिए बिना काटा जा रहा है। हाल में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने इस प्लाट की रजिस्ट्री कराई है। उक्त प्लाट में एचपीडीए द्वारा कई बार पौधोपरण करने की बात कही जा रही है।
वन विभाग द्वारा सडक़ किनारे,विभिन्न मार्गों,खेत व जंगलों व स्वयं की भूूमि में खड़े पेड़ों का कटान करने के लिए वन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। बिना अनुमति के पड़ों का कटाने करने पर वन विभाग द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जाती है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का काफी बड़ा प्लाट दिल्ली रोड पर कलेक्ट्रेट,विकास भवन व पुलिस कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर स्थित है। प्राधिकरण द्वारा हॉल में एक व्यक्ति को प्लाट की रजिस्ट्री कराई गयी है। उक्त प्लाट में सैकड़ों की संख्या में हरे पेड़ खड़े है। जिन्हें वन विभाग से अनुमति लिये बिना कटान कराया जा रहा है।
इस सम्बंध में जिला वन अधिकारी अर्शी मलिक से फोन पर वार्ता की,तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
वन क्षेत्राधिकारी मुकेश काण्डपाल ने बताया कि दिल्ली रोड पर बालाजी मंदिर के निकट प्लाट से हरे पेड़ों का कटान होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है, अगर बिना अनुमति के पेड़ों का कटान किया जा रहा है,तो सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
गौरतलब है,कि जिस प्लाट से पेड़ों का कटान कराया जा रहा है,उसके बारे में चर्चा है,कि प्लाट की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय को शाम आठ बजे तक खोला गया था। जबकि रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले कुछ दिनों ने तकनीकी कारणों से रजिस्ट्री काफी विलम्ब से हो रही है। उक्त प्लाट पर काम्प्लेक्स बनाने की भी चर्चाओं हो रही है।












