वंदेमातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर एस.एस.वी.इंटर कॉलेज में कोलकाता से आए कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति , एसपी ने किया सोलर पैनल सिस्टम के उद्घाटन

हापुड़ ।
नगर के प्रमुख एस.एस.वी.इंटर कॉलेज में
वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर कोलकाता से आए कलाकारों व स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी । इस दौरान एसपी ने कालेज में सोलर पैनल सिस्टम का उद्घाटन किया।
जानकारी के अनुसार एसएसवी इंटर कालेज में
वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कालेज के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। बाहर से आए कलाकारों द्वारा भी विभिन्न देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम स्थापित 35 किलोवाट के सोलर पैनल का उद्घाटन एसपी ज्ञानंजय सिंह, शिक्षा प्रसार समिति के प्रधान प्रदीप कुमार गुप्ता ने सामूहिक रूप से किया। इसके बाद ओम फाउंडेशन अवंतीपुर कोलकाता द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
आयोजित किया गया। उनके द्वारा महामाया पर तथा वंदे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर एक जीवंत प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंच का संचालन विष्णु दत्त शर्मा व अदनान अहमद खान ने किया। रंगोली स्थापना डा. सीमा निगम व विधि द्वारा की गईं। उनका सहयोग पुरुषोत्तम शर्मा व महेश सैनी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य विजय गर्ग ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेरठ प्रांत के प्रचारक अनिल के विचार रहे। उन्हें सभी ने मिलकर सम्मानित किया।












