ATMS College of Education Menmoms
News

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपध में 825 वाहनों का होगा अधिग्रहण,होगी वाहन स्वामियों को परेशानी

हापुड़।

जनपद में 26 अप्रैल को तीन लोकसभा सीट पर मतदान के मद्देनजर मतदान संपन्न कराने में 825 वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इन वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग ने पुलिस के माध्यम से वाहन स्वामियों को पत्र भेजा है। अगर कोई वाहन स्वामी वाहन उपलब्ध कराने में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले के 11 लाख 52 हजार 662 मतदाता आगामी 26 अप्रैल को तीन लोकसभी सीटों के लिए मतदान करेंगे। जनपद के 1048 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। मतदेय स्थलों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए भारी वाहनों का प्रयोग किया जाएगा, इसलिए 325 भारी वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें बस-ट्रक आदि वाहन रहेंगे। इसके अलावा मतदेय स्थलों पर निगरानी रखने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे, इनके लिए हल्के वाहनों का प्रयोग किया जाएगा।

इसलिए 500 हल्के वाहनों को भी अधिग्रहित किया जाएगा। उप संभागीय परिवहन विभाग ने कुल 825 वाहन स्वामियों को पुलिस के माध्यम से नोटिस भेजा है। इसमें हल्के वाहनों को 22 अप्रैल को पुलिस लाइन और भारी वाहनों को 23 अप्रैल को गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी बुलाया गया है। अगर कोई भी वाहन स्वामी वाहन के अधिग्रहण में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

14 अप्रैल से सहलग शुरू हो चुका है। विवाह के शुभ मुहूर्त अप्रैल में 18 से 28 तारीख तक हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। 18 और 19 अप्रैल के बाद 25, 26 अप्रैल को ज्यादा विवाह समारोह हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को लाने-ले जाने के लिए बसों की आवश्यकता भी पड़ती है। इसके चलते लोगों को चुनाव के बीच में विवाह समारोह के लिए निजी बस आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page