लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हापुड़-
जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह महोदय के नेतृत्व में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जरौठी रोड स्थित इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में लैंगिक समानता और लैंगिक भेदभाव को खत्म करने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। इसमें बताया गया कि समानता को बढ़ावा देने के लिए सेक्स और लिंग के बीच अंतर,लिंग संबंधी भूमिकाएं,रूढि़वादिता,भेदभाव और पितृसत्ता जैसी अवधारणाओं को समझना आवश्यक है।
कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था,ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और छात्र छात्रों ने प्रतिभा किया
इसके अलावा,महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,स्पॉन्सरशिप योजना व निराश्रित महिला पेंशन की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सहयोग प्रदान किया और विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया।
इस अवसर पर सोनिया वन स्टॉप सेंटर मैनेजर काउंसिल रविता चौहान व कालेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।












