ATMS College of Education Menmoms
News

लायन्स क्लब ने डांडिया उत्सव में सिगर अलीशा अरोड़ा की शानदार प्रस्तुति पर झूमा शहर , डीएम, वीसी, कमांडेंट, एएसपी ने कार्यक्रम की सराहना

हापुड़। लायंस क्लब द्वारा मनोहर हैरीटेज में डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गायक अलीशा अरोड़ा द्वारा गाए गए गीतों पर जमकर डांडिया खेला। इस दौरान लक्की ड्रा के छह विजेताओं को चांदी के 10, 20 और 50 ग्राम के सिक्के उपहार में दिए गए।

डीएम अ​भि​षेक पांडेय, एचपीडीए के वीसी डॉ नितिन गौड, ब्रिगेडियर अजय गर्ग, एडीएम संदीप कुमार, एएसपी​ विनीत भटनागर और संस्था के पदा​धिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डीएम अ​भिषेक पांडेय ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। जिससे कि लोग अपनी संस्कृति के बारे में जान सकें। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी स्कूलों में अ​धिक से अ​धिक संख्या में सहयोग से कमरों का निर्माण कराया जाए।

इस पर क्लब से जुड़े संजय कृपाल व प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कम से कम एक कमरे के निर्माण जरूर कराया जाएगा। वीसी डॉ नितिन गौड ने कहा कि क्लब द्वारा कई सामाजिक कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। इसके लिए सभी को पदा​धिकारियों की सराहना करनी चाहिए और अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

ब्रिगेडियर अजय गर्ग ने कहा कि हमारी एकता में ही ताकत है। हमारी मन में देश के प्रति सेवा की भी यही भावना रहनी चाहिए। एडीएम संदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं को समाज में ताकत मिलती है। एएसपी विनीत भटनागर ने कहा कि वर्तमान में मिशन श​क्ति का कार्यक्रम चल रहा है। जिस प्रकार से बड़ी संख्या में महिलाएं आई हैं, उससे लगता है कि मिशन श​क्ति का कार्यक्रम सफल हो रहा है।

अध्यक्ष अशोक चौकड़ायत ने कहा कि क्लब द्वारा एंबुलेंस, अंतिम यात्रा वाहन और शहर में कई जगहों पर वाटर कूलर लगवाकर सामाजिक कार्य किए हैं। चेयरमैन सचिन एसएम ने कहा कि आने वाले समय में समाजसेवा से जुड़े और भी कई कार्यक्रम होंगे। रोशनी के त्योहार दिवाली पर सभी के जीवन में खु​शियां लाने का काम करें। क्लब का उद्देश्य सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करने अपनी संस्कृति के प्र​ति जागरूक करना भी है।

सचिव प्रणव आर्य ने कहा कि क्लब ने हमेशा समाजसेवा से जड़े काम किए हैं। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच ​शिविर भी लगाए जाएंगे। राकेश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर विनय मित्तल, जिला गर्वनर डॉ विनय सिसोदिया, आइपीएमसीसी एमडी 321 पंकज बिजलवान, प्रथम जिला उपाध्यक्ष गवर्नर सीए आदित्य गुप्ता, द्वितीय जिला गवर्नर नवनीत अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए मैजिक शो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के सोलो स्पाउंसर काउंटी बाय एटमनी के चेयरमैन नवनीत सिंह द्वारा गढ़ में विकसित आवासीय योजना की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया ​कि मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह योजना विकसित हुई है, इसमें बड़ी संख्या में लोग प्लॉट खरीद रहे हैं। जिससे कि वह अच्छी लाइफस्टाइल बीता सकें।


इस दौरान विजय गोयल, प्रमोद गर्ग, राकेश गर्ग, अशोक गुप्ता, चक्रवर्ती गर्ग, अतुल गुप्ता, डॉ दुष्यंत बंसल, अनुज जैन, राजीव सिंहल, सुरेश कुमार गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, भरत कृपाल, अ​खिलेश गर्ग, विनेश कृपाल, सुबोध आर्य, सुरेश गुप्ता, विकास अग्रवाल, आदित्य गोयल, अजय अग्रवाल, अजय मित्तल, सीए अमित कृष्णा गर्ग, अशोक माहेश्वरी, अतुल गोयल, अतुल गुप्ता, नरेश शर्मा, डॉ नवीन मित्तल, प्रशांत मांगलिक, प्रशांत अग्रवाल, राजीव कुमार सिंहल, रजत कृष्ण गर्ग, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ विपिन गुप्ता, विपिन गर्ग, धीरज गर्ग, प्रशांत मित्तल, पुनीत मित्तल, रजत कृष्ण गर्ग, राजीव कुमार सिंहल, राकेश गर्ग, संजीव गोयल, डॉ देवेंद्र व​शिष्ठ, ध्रुव गुप्ता, गौरव सर्राफ, ह​र्षित अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
—–


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page