ATMS College of Education Menmoms
News

लायंस क्लब हापुड़ ने आयोजित किया निःशुल्क मेडिकल कैंप, 200 लोगों की हुई जांच, समाजसेवा के कार्य से सुखद अनुभूति – सुरेश ठेकेदार,सचिन एस एम

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
लायंस क्लब हापुड़ द्वारा आर्य समाज मंदिर मे निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 200 लोगों की जांच की गयी और धर्मशीला हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा टेस्टिंग की गयी बड़ी संख्या मे लायन मेमेबर्स और शहर की जनता ने इस निशुल्क मेडिकल कैंप का फायदा उठाया । आज इस शिविर मे ब्लड प्रैशर , वज़न की जांच , बी एम डी , ईसीजी , कैंसर स्क्रीनिंग – मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, चेस्ट एक्सरे , स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श , जनरल फिज़िशियन से परामर्श आदि जांच निःशुल्क की गई। जिसकी अन्य हॉस्पिटलों में कीमतें लगभग पच्चीस सौ है और जो स्कैन ,टेस्टिंग ,एक्सरे किया गया उसकी कीमत लगभग पाँच सौ रुपए है जो कि धर्मशीला हॉस्पिटल व लायंस क्लब द्वारा निःशुल्क सेवा दी गई ।

डॉ आशीष अग्रवाल जो (डेंटल रेजीडेंसी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट) दांतों के डॉक्टर हैं उन्होंने अपनी सेवाएं यहां पर दी और उन्होंने कहा कि में लगातार रूप से लायंस क्लब के अंदर में यह सेवा देता रहूंगा उन्होंने बहुत सारे लोगों को देखा और उनका इलाज किया उनके पांच हॉस्पिटल है ( हापुड़, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और देहरादून) में उन्होंने कहा कि हम अपने उन पांच हॉस्पिटल मे जो भी लायंस क्लब के माध्यम से आएगा उन सबको 20 % डिस्काउंट मिलेगा । लायन सुरेश गुप्ता ने कहा की इस तरह के कैंप शहर मे लायंस क्लब लगातार रूप से लगा रहा है और आगे भी इसी तरह से लगता रहेगा ।

लायन अध्यक्ष सचिन सिंघल (एस.एम.) ने कहा की 26 अगस्त को लायंस क्लब द्वारा स्थाई प्रोजेक्ट प्रथम लायंस पियाऊ का उद्घाटन किआ जायेगा ।

इस मौकें पर लायन आनंद आर्य , लायन रविंद्र गर्ग ,लायन नरेश शर्मा , लायन अशोक गुप्ता , लायन राकेश गर्ग , लायन अजय मित्तल , लायन डी.के. वशिष्ट , लायन अतुल गुप्ता , लायन प्रदीप गुप्ता , लायन अनिल गुप्ता (टीटू ), लायन नील कमल कोहली , लायन संजीव गोयल , लायन संजय कृपाल , लायन विजय कृषक गोयल , लायन राकेश वर्मा लायन राजीव सिंघल , लायन अतुल गोयल , लायन राकेश वर्मा , लायन राजीव सिंघल ,लायन अजय अग्रवाल , लायन पुनीत मित्तल ,आदि मौजूद रहे ।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page