लाखों रुपए की पतओझडी का सामान लेकर ट्रक चालक हुआ फरार

लाखों रुपए की पतओझडी का सामान लेकर ट्रक चालक हुआ फरार
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र से बनारस से आई लाखों रुपये की पतओझड़ी लेकर कैंटर चालक कैंटर समेत फरार हो गया।
हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरगेट भड्डा पट्टी निवासी सारिक उर्फ बबलू ने बताया गया कि वह ओमासम (पतओझडी) पशुओं के अवशेष का कारोबारी है। पीड़िता की 8 टन पतओझडी 31 जनवरी को बनारस से कैन्टर से चालक मेरठ जनपद के थाना किठौर के ग्राम ललियाना लेकर यहां आया था। दो
फरवरी की दोपहर को चालक मतीन के नंबर पर उन्होंने फोन किया तो उसने बताया कि वह बुलंदशहर रोड पर स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंच गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चालक मतीन के दिल में बदनीयती आ गई और अज्ञात लोगो से साज कर के गाड़ी को मय माल के चोरी करके ले गया।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












